उत्तराखंड

Big breaking :- पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक कायम, स्टे वेकेशन पर कल होगी सुनवाई।

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक बरकरार, सरकार को फटकार — बुधवार को दोपहर 2 बजे होगी अहम सुनवाई

खंडपीठ ने पूछा– अब इतनी जल्दी क्यों, एक साल तक क्यों सोई रही सरकार?

नैनीताल। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर लगी न्यायिक रोक फिलहाल बरकरार रहेगी। मंगलवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सरकार के अनुरोध पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए मामले को बुधवार दोपहर 2 बजे के लिए सूचीबद्ध किया है। मुख्य न्यायाधीश जी.एस. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने सरकार से दो-टूक सवाल किया— “जब एक साल से ज्यादा वक्त तक चुनाव नहीं कराए, तो अब इतनी हड़बड़ी क्यों?”

मंगलवार को राज्य सरकार ने अदालत में केस मेंशन कर अनुरोध किया था कि नई नियमावली और रोटेशन के संबंध में 14 जून को जारी गजट नोटिफिकेशन के आधार पर तुरंत सुनवाई की जाए। सरकार ने दलील दी कि पिछली सुनवाई के दौरान यह गजट नोटिफिकेशन पेश नहीं किया जा सका, जिससे “कम्युनिकेशन गैप” पैदा हुआ। इस पर खंडपीठ ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, “पिछले आदेशों के बावजूद सरकार ने चुनाव नहीं कराए, अब इसमें जल्दी की क्या बात है?”

सभी याचिकाएं होंगी एक साथ

मामले में बागेश्वर निवासी गणेश दत्त कांडपाल व अन्य द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि सरकार ने 9 जून को नई नियमावली और 11 जून को पुराने आरक्षण रोटेशन को रद्द कर नया रोटेशन लागू करने का आदेश जारी कर दिया, जो हाईकोर्ट के पूर्व आदेशों के विपरीत है। मंगलवार को दीपिका किरौला सहित अन्य याचिकाओं की भी सुनवाई हुई। कोर्ट ने निर्णय लिया है कि सभी संबंधित याचिकाओं की एक साथ सुनवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. रावत

बुधवार की सुनवाई निर्णायक मानी जा रही

अब बुधवार को अपराह्न 2 बजे इस पूरे मामले पर विस्तृत सुनवाई होगी। तब तक राज्य में पंचायत चुनाव पर लगी रोक यथावत रहेगी। इस अहम सुनवाई में यह तय हो सकता है कि राज्य में पंचायत चुनाव कब और किन शर्तों पर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद प्रशांत सिंह के परिजनों से मिले मंत्री गणेश जोशी, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top