उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इन शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2022, देखें सूची 

इन्फो उत्तराखंड/देहरादून 

उत्तराखंड शासन ने साल 2022 के चयनित अध्यापकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2022 देने की घोषणा की गई है। इस संबंध में शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी की है।

सचिव रविनाथ रामन द्वारा जारी सूची में बेसिक स्तर पर 10 शिक्षकों का चयन हुआ है, जबकि माध्यमिक स्तर पर पुरस्कार के लिए महज 6 जिलों से ही शिक्षक पात्र पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग : जनपद देहरादून में पुलिस उपनिरीक्षकों के तबादले, बदले गए कई चौकी प्रभारी, देखें पूरी सूची 

प्रशिक्षण संस्थान श्रेणी में बागेश्वर डायट के प्रवक्ता डॉ.शैलेश धपोला, का चयन हुआ है। बेसिक में तीन व माध्यमिक स्तर पर सात जिलों में कोई शिक्षक पुरस्कार के लायक नहीं मिला।

वहीं राज्य में शिक्षा के उन्नयन एवं गुणात्मक सुधार हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 प्रदान किये जाने की राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर :- भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन ने अपनी मांगों को लेकर कस्बे में निकाला जुलूस

बेसिक स्तर पर 

पौड़ी से आशा बुडकोटी को शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है, तो वहीं उत्तरकाशी जिले से संजय कुकसाल, देहरादून से ऊषा गौड़, हरिद्वार से संजय कुमार, टिहरी से उत्तम सिंह राणा, चंपावत से रवीश चंद्र पंचौली, बागेश्वर से सुरेश चंद सती, पिथौरागढ़ से गंगा आर्य, अल्मोड़ा से यशोदा कांडपाल और नैनीताल से डॉ. आशा बिष्ट को शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तैयारी : शीघ्र भरे जायेंगे एनएचएम (NHM) के 883 रिक्त पद : धन सिंह रावत

माध्यमिक स्तर पर

उत्तरकाशी से लोकेंद्रपाल परमार, देहरादून से संजय कुमार मौर्य, पिथौरागढ़ से दमयंती चंद, बागेश्वर से त्रिभुवन चंद्र लोबियाल, अल्मोड़ा से प्रभाकर जोशी और ऊधम सिंह नगर से निर्मल कुमार शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया।

वहीं शैलेंद्र सिंह धपोला को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर को भी शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया।

‘इन्फो उत्तराखंड'(infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से जुड़ी तमाम खबरों को प्रकाशित कर प्रसारित किया जाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो ‘इन्फो उत्तराखंड’ के व्हाट्सएप व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:-

Contact Info

Name: Mr. Neeraj Pal
Address: I block – 291,  Nehru colony, Dehradun, uttarakhand
Phone No: +91-9368826960
Email:  [email protected]

© 2023, Info Uttarakhand
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top