उत्तराखंड

चिंताजनक : उत्तराखंड मेडिकल कॉलेज के 1455 पदों को लेकर नर्सिंग महासंघ पहुंचा चिकित्सा चयन आयोग एवं स्वास्थ्य निदेशालय, ज्ञापन देकर किया ये आग्रह

देहरादून /इंफो उत्तराखंड 

आज नर्सिंग महासंघ की टीम एक बार दोबारा मेडिकल कॉलेज के 1455 पदों के संबंध में चिकित्सा चयन बोर्ड तथा स्वास्थ्य निदेशालय पहुंचे, जहाँ ज्ञापन दे कर आग्रह किया कि जिन लोगों का चयन चिकित्सा स्वास्थ्य में एक बार हो चुका है उन्हें चिकित्सा शिक्षा के लिए (NOC) अनापत्ति प्रमाण पत्र ना प्रदान करें क्योंकि जिसका एक बार चिकित्सा स्वास्थ्य में चयन हो चुका है उन्ही का दोबारा चिकित्सा शिक्षा में नम्बर आ रहा है जिससे बहुत ज्यादा में लोगों के रोजगार के सपने टूट रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

स्वास्थ्य निदेशालय महोदय से नर्सिंग महासंघ की टीम को एक सकारात्मक आश्वासन मिला है, इस वार्ता में नर्सिंग अध्यक्ष हर्ष व्यास, उपाध्यक्ष मनीष चौहान, प्रदेश प्रवक्ता प्रीती मेहता, लोकेंद्र राणा,यशपाल रावत, लीला चौहान, विजय चौहान, पपेन्दर,भास्कर, सुभाष, आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, सरकार हर सुख-दु:ख में साथ : रेखा आर्या
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top