उत्तराखंड

पौड़ी पुलिस ने नाबालिग गुमशुदा बालिका को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के कुशल निर्देशन में बिछड़ों को परिजनों से मिलाने का सिलसिला लगातार जारी
  • पौड़ी पुलिस ने नाबालिग गुमशुदा बालिका को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द

रिपोर्ट भगवान सिंह, पौड़ी गढ़वाल 

पुलिस मुख्यालय स्तर से गुमशुदाओं की तलाश हेतु 01.09.2023 से 31.10.2023 तक 02 माह का “ऑपरेशन स्माईल” अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/ऑपरेशन स्माईल टीम को गुमशुदा बच्चों की तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल जया बलोनी, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन विभव सैनी के निकट निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक AHTU राजेंद्र सिंह खोलिया के नेतृत्व में ऑपरेशन स्माईल टीम को दिनांक 08.09.2023 को एक बालिका कोटद्वार क्षेत्र में लावारिस हालत में घूमती मिली। जिसे सुरक्षा की दृष्टि से एएचटीयू कार्यालय लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

पूछताछ करने पर बालिका ने अपना नाम दीपिका पुत्री अमर सिंह (उम्र-10 वर्ष), निवासी- नगीना धामपुर, उत्तर प्रदेश बताया। जिस पर ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा अथक प्रयास कर सुरागरसी पतारसी कर बालिका के परिजनों की तलाश कर बालिका के परिजनों को एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार बुलाकर सीडब्ल्यूसी के माध्यम से काउन्सलिंग कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

पुलिस टीम:-

1-राजेंद्र सिंह खोलिया -प्रभारी एएचटीयू
2-महिला उपनिरीक्षक सुमन लता
3-महिला आरक्षा विद्या मेहता
4-आरक्षी मुकेश डोबरियाल
5-आरक्षी चालक सूर्यकांत सैनी

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top