उत्तराखंड

तोहफा : उत्तराखंड में 37 पीसीएस अधिकारियों के वेतनमान में वृद्धि, प्रमोशन की सूची जारी

उत्तराखंड में 37 पीसीएस अधिकारियों के वेतनमान में वृद्धि, प्रमोशन की सूची जारी

देहरादून। उत्तराखंड के पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के लिए एक बड़ी खबर आई है। शासन ने 37 अधिकारियों के वेतनमान में वृद्धि की घोषणा कर दी है, जिसके तहत उनके ग्रेड पे में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि प्रमोशन के बाद भी अधिकारी अपने वर्तमान पदों पर ही बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हनोल में तारा जोशी फाउंडेशन की पहल: ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का नया अवसर

27 अधिकारियों को मिला उच्च ग्रेड पे

शासन द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, कुल 39 अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया था, जिसमें से 27 अधिकारियों के नामों पर मुहर लगाई गई है। इन अधिकारियों को अब ₹78,800 का वेतनमान मिलेगा। प्रमोशन पाने वाले प्रमुख अधिकारियों में ऋषि कुमार, सादिया आलम, ललित नारायण मिश्र, अशोक कुमार पांडे, विप्र त्रिवेदी और अभिषेक त्रिपाठी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी मालरोड पर दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा- तफरी।

10 अधिकारियों को भी मिला प्रमोशन

इसके अलावा 10 अन्य अधिकारियों को भी प्रमोशन दिया गया है और उन्हें ग्रेड पे ₹7600 प्रदान किया गया है। इन अधिकारियों में शिव कुमार बरनवाल, मोहम्मद नासिर, इला गिरी, राहुल कुमार गोयल, जय भारत सिंह आदि प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News : गंगा में बहा बिहार का भोला, जंजीर पकड़कर बचाई जान, SDRF और PAC के जवानों ने किया रेस्क्यू

डीपीसी के बाद जारी हुआ आदेश

इससे पहले 4 दिन पूर्व इन अधिकारियों की डीपीसी (वेतन निर्धारण समिति) प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। अब इस आदेश के लागू होने के बाद, इन अधिकारियों की वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा, जबकि वे अपने मौजूदा पदों पर बने रहेंगे।

Ad Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top