उत्तराखंड

बड़ी खबर : लक्सर नगर स्थित फ्लाई ओवर पर शुगर मिल की मैली के कारण कई वाहन हुए दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस को दी गई लिखित तहरीर

जोनी चौधरी लक्सर प्रभारी।
9548216591

लक्सर नगर स्थित फ्लाई ओवर पर शुगर मिल की मैली के कारण कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में घायल वरिष्ठ पत्रकार जाने आलम द्वारा शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं वरिष्ठ पत्रकार जाने आलम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि प्रशासन द्वारा शुगर मिल प्रबंधन को मैली ढोने के लिए एक गाइडलाइन तय की गई है मगर बावजूद उसके मिल प्रबंधन द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली में मैली ढोई जा रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर सड़क पर मैली जमा हो गई है जिसके कारण हादसे हो रहे है। बीती रात वो अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वो फ्लाईओवर पर चढ़े तो उनकी बाइक फिसलकर दूर जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

बाइक गिरते ही उनके पैर में गंभीर चोटें आ गई। उन्होंने देखा कि अन्य कई वाहन भी मैली के कारण फ्लाई ओवर पर गिरे पड़े थे। कई महिलाएं भी हादसे का शिकार हो गई। जैसे तैसे करके स्थानीय लोगो ने उन्हें उठाकर दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को उठाया। किसी के हाथ में चोट लगी थी तो किसी के सिर में।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

शुगर मिल प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। अब उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

लक्सर कोतवाली में तैनात एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top