उत्तराखंड

Big breaking : खाद्य विभाग के खाद्यान्न गोदामों की सुधरेगी दशा व दिशा, अब ये आदेश हुआ जारी 

देहरादून :- उत्तराखण्ड शासन द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत राज्य सेक्टर में संचालित अवस्थापना परियोजनाओं के Funding for faster implementataion of important projects including Missing Link Projects के अंतर्गत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के विभिन्न जनपदों के 36 खाद्यान्न गोदामों के अनुरक्षण एवं 06 गोदामों में क्रेटस के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी।

जिसमें खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण हेतु प्रदेश के पर्वतीय जनपद पौड़ी गढ़वाल के 05 खाद्यान गोदाम, टिहरी गढ़वाल के 06, चंपावत के 03, उत्तरकाशी के 09, नैनीताल के 06, बागेश्वर 07 खाद्यान गोदाम व उत्तरकाशी जनपद के 06 गोदामों के क्रेटस निर्माण के कार्य हेतु धनराशि जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

उक्त अनुरक्षण कार्यों एवं क्रेटस के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में रू० 8,77,37,000/- (रूपये आठ करोड़ सतहत्तर लाख सैंतीस हजार मात्र) की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

आपको बता दें कि प्रदेश के पर्वतीय जनपदों के खाद्यान गोदामों की मरम्मत हेतु विभाग की बहुत लंबे समय से मांग थी। क्योंकि यह खाद्यान गोदाम लगभग 1960-70 के दशक में यह निर्मित हुए थे जिससे अब यह जीर्ण-शीर्ण स्थिति में हो गए है। जिससे विभाग को खाद्यान भंडारण हेतु काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिससे अब खाद्यान विभाग को गोदामों की मरम्मत होने से काफी राहत मिल पाएगी। जिससे गोदामों में खाद्यान अब सीलन व बारिश आदि से खराब होने से बच जाएगा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

वहीं खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य विभाग के खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण व क्रेटस निर्माण हेतु धनराशि जारी करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक आभार एवं धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

वहीं खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खाद्यांन गोदामों के अनुरक्षण हेतु उक्त धनराशि जारी होने पर अब हमारे खाद्य विभाग को व राशन डीलर भाइयों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा एवं खाद्यान खराब होने से बच जाएगा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत होगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top