उत्तराखंड

बड़ी खबर : 17 वर्षीय अनुराग चौहान को मौत के घाट उतारने वाले नरभक्षी गुलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग, डीएम टिहरी को सौंपा ज्ञापन

Advertisements

17 वर्षीय छात्र अनुराग चौहान की नरभक्षी गुलदार द्वारा हत्या – तत्काल कार्यवाही का अनुरोध

देवप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

18 जुलाई 2024 की शाम को, ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग के मैदान से क्रिकेट खेलकर घर लौटते हुए, 17 वर्षीय छात्र अनुराग चौहान, पुत्र बलवंत सिंह चौहान को एक नरभक्षी गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। इस घटना ने छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया।

यह घटना न केवल अनुराग और उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे समुदाय के लिए एक अपार क्षति है। 17 साल की कम उम्र में एक युवा जीवन का इस तरह से खत्म होना, शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें 👉  नशामुक्त और उद्यमी युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : जोशी

यह घटना वन्यजीवों और मनुष्यों के बीच संघर्ष का एक ज्वलंत उदाहरण है। बढ़ती आबादी और जंगलों के सिकुड़ते क्षेत्रफल के कारण, मनुष्य और वन्यजीवों के बीच टकराव बढ़ रहा है।

आपकों बता दें कि 15 घंटे पहले, एक नेपाली मूल के वन विभाग श्रमिक को भी इसी गुलदार ने घायल कर दिया था। श्रमिक ने वन विभाग को घटना की सूचना दी थी, लेकिन विभाग ने लापरवाही बरतते हुए इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया। यदि विभाग ने तत्काल कार्रवाई की होती, तो शायद अनुराग की जान बचाई जा सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

मांग :-

1. महाविद्यालय की सुरक्षा :-

उसभी छात्रों, शिक्षकों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

महाविद्यालय के पैदल मार्ग और सड़क पर तार जाल से बाउंड्री का निर्माण किया जाए।

छात्रों के लिए एक सुरक्षित परिवहन व्यवस्था, जैसे कि बस सेवा, शुरू की जाए।

2. घटना की जांच :-

इस घटना की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में ‘स्पार्क 26’ फ्रेशर्स पार्टी का रंगारंग आयोजन

दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

3. मृतक के परिवार के लिए मुआवजा:

मृतक अनुराग चौहान के परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।

4. वन्यजीव प्रबंधन:

क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक मजबूत और प्रभावी प्रणाली स्थापित की जाए।

समय पर उचित कदम उठाने के लिए वन विभाग को सशक्त बनाया जाए।

उन्होंने इन मांगों को लेकर डीएम से तत्काल उचित कार्रवाई की मांग की।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top