उत्तराखंड

बड़ी खबर : पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतराज्यीय चिरानी गैंग का शातिर, सोना और चांदी बरामद

  • कई राज्यों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अन्तराज्यीय चिरानी गैंग के शातिर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी मात्र में चुरायी गयी सोने व चाॅदी की ज्वैलरी बरामद

दिनांक 9-3-2023 को थाना कीर्तिनगर क्षेत्र में तीन घरों में चोरी होने की सूचना पीद्वारा सूचना दी गयी कि उनके मकान में दिन दिहाडे ताला तोडकर अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोडकर मकान के अन्दर रखे कीमती जेवरात गहने आदि चोरी कर लिए हैं जिसके सम्बन्ध में थाना कीर्तिनगर पर तत्काल मु0अ0सं0 10/2023 धारा 454/380 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

तथा वादी भरत सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी बागवान थाना कीर्तिनगर द्वारा दिनांक 17-3-2023 को थाने पर सूचना दी गयी कि उसके घर पर भी अज्ञात चोरों दिनांक 9-3-2023 को ताला तोडकर जेवरात चोरी किए गए हैं जिसके सम्बन्ध थाना कीर्तिनगर में मु0अ0सं0 11/2023 धारा 380 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

इसके साथ ही साथ दिनांक 9.3.2023 को वादी विनीता देवी पत्नी राजेंन्द सिंह रावत निवासी मुल्यागांव द्वारा सूचना दी गयी कि उसके मकान में दिन में अज्ञात चोरों द्वारा मकान का ताला तोडकर चोरी की घटना की है जिस सम्बन्ध में थाना देवप्रयाग में मु0अ0सं0 05/2023 धारा 380 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

क्षेत्र में एक ही दिन में लगातार तीन चोरियों के कारण घटना की गम्भीरता को देखते हुए चोरियों के अनावरण हेतु नवनीत भुल्लर, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल महोदय द्वारा अपराध के अनावरण हेतु तत्काल श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी के निर्देशन व श्रीमान पुलिस क्षेत्राधिकारी, नरेन्द्रनगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में हुयी विभिन्न चोरियों के अनावरण हेतु तीन टीमों का गठन किया गया।

उक्त टीमों द्वारा प्रभारी निरीक्षक कीर्तिनगर चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में घटना स्थलों के आसपास लगे सी0सी0टी0वी0 फुटेज को चैक किए गए तथा सभी सी0सी0टी0वी0 में एक हरे-काले रंग की मोटर साईकल में तीन व्यक्तियों द्वारा घटना स्थल के आसपास आना जाना दिखायी दिया। उक्त वाहन चालकों के आवागमन को गहनता से चैक किया गया तो सदिग्ध मोटर साईकल सवार ऋषिकेश देहरादून की ओर जाते हुए दिखायी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

तथा दूसरी टीम द्वारा पूर्व में हुयी चोरियों में प्रकाश में आए विभिन्न अभियुक्तों से अलग-अलग राज्यों में जाकर पूछताछ की गयी व अनावरण हेतु सुरागरसी-पता रस्सी करते घटना के अनावरण हेतु पुलिस के मुखबिरों को मामूर किया गया।

इसी प्रकार यह ज्ञात हुआ कि जनपद देहरादून में थाना डोईवाला क्षेत्र में चारों द्वारा दिनांक 15-3-2023 को लगतार दिन में दो चोरियों की घटना को अंजाम दिया। जिसमें वादी मीना गुसांई की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं 86/2023 धारा 454/380 भा0द0वि0 तथा वादी तेजेन्द्र सिंह की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 87/2023 धारा 454/380 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

जनपद देहरादून में में भी उक्त चोरियों के अनावरण हेतु टीमों का गठन कर किया गया था चोरी की घटनाओं के आसपास तीन मोटर साईकल सवार व्यक्तियों का ही आना जाना प्रकाश में आया।
उक्त क्रम में दिनांक 21-3-2023 को पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध अभियुक्तों की तलाश हेतु अलग-अलग स्थानों पर तलाश की जा रही थी कि पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के नरेन्द्रनगर/ऋषिकेश क्षेत्र आने की सूचना प्राप्त हुयी।

इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए गठित टीमों द्वारा रानीपोखरी से नरेन्द्र नगर को जाने वाले तिराहे पर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग कार्यवाही की गयी। पुलिस चैकिंग की कार्यवाही के दौरान नरेन्द्रनगर से रानीपोखरी को जाने वाले जंगलात रास्ते पर मोटर साईकल सवार 02 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया किन्तु मोटर साईकल सवार व्यक्ति पुलिस को देखते ही जंगल की ओर भागने लगें पुलिस द्वारा उनका पीछा किया गया जिसमें एक व्यक्ति जंगल में अन्दर की ओर भाग गया जिसकी तलाश हेतु काम्बिंग की गयी परन्तु वह अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गया तथा मोटर साईकल सवार दूसरे व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा घेर-घोटकर समय करीब 21.30 बजे रात्री रानीपोखरी से नरेन्द्रनगर को जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

नाम पता अभियुक्त :-

  • बरकत अली पुत्र जुम्मा बट्ट निवासी गांव गेरा थाना बनी जिला कठुआ जम्मु कश्मीर। उम्र करीब 29 वर्ष। पेश पेडों के चिरानी का काम व ड्राईवरी

बरामदगी मालः-

  • थाना कीर्तिनगर से सम्बन्धित बरामदगी मालः

मु0अ0सं0 10/2023 धारा 454/380 भा0द0वि0 थाना कीर्तिनगर से सम्बन्धित

  • 1- सोने का हार- 01
  • 2- सोने की नथ – 01
  • 3- सोने का माॅग टीका – 02
  • 4- सोने की अंगूठी पुरूष- 01
  • 5- सोने की टाॅप्स – 01 जोडी
  • 6- सोरने का मंगलसूत्र मय कांठी – 01
  • 7- सोने की चेन- 01
  • 8- सोने की चेन मय लाॅकेट- 01
  • 9- पायल चाॅदी- 2 जोडी
  • 10- चाॅदी का कटोरी – 01
  • 11- चाॅदी का गिलास- 01
  • 12- चाॅदी का सिक्का- 01
  • 13- नकद रूपए- 20,000/-

मु0अ0सं0 11/2023 धारा 454/380 भा0द0वि0 थाना कीर्तिनगर से सम्बन्धित

  • 1- सोने का हार – 01
  • 2- सोने की अंगूठी – 02
  • 3- सोने की नाक की फुल्ली- 02
  • 4- चाॅदी की पायजेब- 02 जोडी
  • 5- नकद – 15,000/-

मु0अ0सं0 05/2023 धारा 380 भा0द0वि0 थाना देवप्रयाग* टिहरी गढ़वाल

  • 1- सोने की नथ – 01
  • 2- सोने के कान के झुमके – 02 जोडी
  • 3- नाक की फुल्ली सोने की – 01
  • 4- नकद रूपए- 10,000/-
यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

मु0अ0सं0 01/2023 धारा 380 भा0द0वि0 थाना नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल

  • 1- चाॅदी का छतर – 01
  • 2- सोने की माता की नथ – 01

मु0अ0सं 86/2023 धारा 454/380 भा0द0वि0 चालानी थाना डोईवाला, देहरादून।

  • 1- सोने का मंगलसूत्र- 01
  • 2- सोने का कंगन- 01
  • 3- सोने के कान के कुण्डल- 01 जोडी
  • 4- सोने की अंगूठी – 01
  • 5- हीरे की अंगूठी- 01

मु0अ0सं0 87/2023 धारा 454/380 भा0द0वि0 चालानी थाना डोईवाला, देहरादून

  • 1- सोने की चेन- 01
  • 2- सोने के कंगन- 02
  • 3- सोने की अंगूठी – 01
  • 4- सोने के कान के टाॅप्स- 01 जोडी
  • 5- एच0एम0टी0 घडी- 01

पुलिस टीम जनपद टिहरी गढ़वाल

  • 1- चन्द्रभान सिंह अधिकारी- प्रभारी निरीक्षक कीर्तिनगर
  • 2- देवराज शर्मा- प्रभारी निरीक्षक देवप्रयाग
  • 3- धनराज सिंह बिष्ट- वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कीर्तिनगर
  • 4- उ0नि0 राजेन्द्र सिंह रावत- थाना नई टिहरी
  • 5- हे0का0 39 नरेश राजवंशी – थाना कीर्तिनगर
  • 6- का0 250 अमित रावत थाना कीर्तिनगर
  • 7- का0 305 प्रवेश पालीवाल थाना कीर्तिनगर
  • 8- हे0का0 राजवर्धन थाना कीर्तिनगर

एस0ओ0जी0 टीम जनपद टिहरी गढ़वाल

  • 1-उ0नि0 मनीष नेगी- प्रभारी एस0ओ0जी0
  • 2- का0 अरविन्द रावत
  •  3- का0 विकास सैनी

पुलिस टीम थाना डोईवाला जनपद देहरादून

  • 1- व0उ0नि0 राकेश शाह
  •  2- उ0नि0 उत्तम रमोला
  •  3- उ0नि0 सुमित चैधरी
  • 4- उ0नि0 नवींन डंगवाल
  •  5- हे0का0 शहवान अली
  • 6- का0 सुमित

एस0ओ0जी0 टीम जनपद देहरादून

  • 1- उ0नि0 दीपक धारीवाल 2- का0 मनोज 3- का0 सोनी 4- का0 नवनीत 5- का0 हंसराज 6- का0 अजय टम्टा

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी महोदय द्वारा गिरफतारी टीम को 5000/- रूपए के नकद ईनाम की घोषणा की गयी है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top