राजनीति

हिट एंड रन ना करें उमेश कुमार, अपने आरोपों को साबित करें : गरिमा मेहरा दसौनी

हिट एंड रन ना करें उमेश कुमार ,अपने आरोपों को साबित करें -गरिमा मेहरा दसौनी

गैरसैंण में आहूत विधानसभा सत्र के दौरान खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बयान ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया है यह कहना है उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का। दसौनी ने उमेश कुमार के बयान को अत्यधिक गैर जिम्मेदाराना और हल्का करार किया है। दसौनी ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है और विधानसभा का पटल कोई अखाड़ा नहीं की कोई भी आकर अपने पुराने लड़ाई झगड़ों का सेटलमेंट विधानसभा के पटल पर इस तरह के भ्रामक आरोप लगाकर अपने पद का दुरुपयोग करेंगा।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

दसौनी ने कहा कि उमेश कुमार का आरोप कई सवाल खड़े करता है, उदाहरण के तौर पर की सरकार पुष्कर सिंह धामी की गिरने का षड्यंत्र हो रहा है लेकिन दर्द उमेश कुमार को क्यों उठ रहा है? वही क्या सरकारी खुफिया तंत्र पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है जो एक निर्दलीय विधायक को सरकार गिरने की सूचना सरकार से पहले पता चल जा रही है, वहीं तीसरा और सबसे अहम सवाल यह की क्या भाजपा के विधायक सेल पर उपलब्ध है जो कोई भी धन पशु आएगा और विधायकों को खरीद कर सरकार गिराने का काम करेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

वहीं दसौनी ने यह भी कहा कि विधानसभा के पटल पर माननीय सदस्यों के द्वारा उठाए जाने वाला हर मुद्दा उनके द्वारा कहा गया एक-एक शब्द विधानसभा की प्रोसीडिंग्स में दर्ज हो जाता है ऐसे में जब इतना बड़ा आरोप उमेश कुमार ने लगाया ही था जो कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता उत्पन्न कर सकता था तो फिर विधानसभा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बन जाती है कि वह आरोप लगाने वाले सदस्य से तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर उसको साबित करने की लिए भी आदेशित करें। गरिमा ने कहा कि सदन में जो कुछ घटित हुआ वह पूरा प्रकरण बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top