रोजगार/नौकरी

UPSC recruitment 2023 : संघ लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

इन्फो उत्तराखंड न्यूज़ डेस्क 

नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, जहां संघ लोक सेवा आयोग ने 1105 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

संघ लोक सेवा आयोग ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

इच्छुक उम्मीदवार UPSC की वेबसाइट पर जाकर 21 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

1105 पदों पर निकली भर्ती :- 

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया जाएगा, और मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को होगी। वहीं UPSC ने 1105 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

गौरतलब है कि आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन इस परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक ट्रांसकैथेटर वाल्व इंटरवेंशन सुविधा

उम्मीदवारों की योग्यता :-

ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आयु सीमा :-

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  "मेरे सपनों का उत्तराखंड'' निबंध अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह

चयन प्रक्रिया :-

UPSC परीक्षा के तहत निकाले गए पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा मुख्य, परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाता है।

फिलहाल उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन देखने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top