उत्तराखंड

उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा का कमाल, वुशु प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक! खेल मंत्री ने दी बधाई

प्रदेश के लिए पहला मेडल जीतने पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी बधाई

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के लिए पहला पदक जीतने पर ज्योति वर्मा को खेल मंत्री रेखा आर्या ने बधाई दी है। खेल मंत्री ने कहा कि ज्योति से प्रेरणा लेकर प्रदेश की दूसरी टीमों के खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

बागेश्वर की रहने वाली ज्योति वर्मा ने बुधवार को देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित वुशु प्रतियोगिता में अपनी श्रेणी में कांस्य पदक जीता। इन राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाली ज्योति पहली खिलाड़ी बन गई है। इस उपलब्धि पर उन्हें खेल मंत्री देखा आर्या ने बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आवंटित

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने खूब जमकर तैयारी की है और ज्योति की तरह ही दूसरे खेलों में भी टीमें पदक जीतेगी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने ज्योति वर्मा की उपलब्धि को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ज्योति वर्मा उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत है।

यह भी पढ़ें 👉  मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को रेरा पोर्टल से जोड़ा जाएगा : डॉ. आर. राजेश कुमार
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top