उत्तराखंड

देहरादून में हुआ उत्तराखंड का पहला माधवबाग आयुर्वेदिक क्लिनिक (Madhavbagh Ayurvedic Clinic) का शुभारंभ

देहरादून में हुआ उत्तराखंड का पहला माधवबाग आयुर्वेदिक क्लिनिक का शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संदेश पत्र के माध्यम से दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून में आज माधवबाग की उत्तराखंड का पहला आयुर्वेदिक क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी किन्ही कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। मंत्री गणेश जोशी ने संदेश पत्र के माध्यम से क्लिनिक के उद्घाटन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माधवबाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता, स्वस्थ भारत की कल्पना की ओर ले जाने के लिए भारत की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति ” आयुर्वेद” को पुनर्जीवित करने और “घर घर आयुर्वेद” पहुंचाने के सपने को दृढ़ता से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा माधवबाग ने उत्तराखंड सरकार के सानिध्य में शिवालिक आयुर्वेदिक कॉलेज, देहरादून में पंचकर्म का प्रशिक्षण भी प्रदान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

माधवबाग दुनिया का पहला आयुर्वेदिक हृदय रोग रक्षा एवं निवारण संस्था है। उन्होंने कहा माधवबाग की चिकित्सा पूर्णत: रिसर्च एंड एविडेंस पर आधारित है और इनका लाखो रोगियों पर सफल ट्रायल किया जा चुका है। यहां आयुर्वेदिक उपचारों के द्वारा हृदय रोग और उससे संबंधित रोग जैसे शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, मोटापा, अनिद्रा का सफल इलाज किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

माधवबाग के पूरे भारत में 350 से अधिक क्लिनिक है और अभी तक 10 लाख से अधिक रोगी चिकित्सा का लाभ उठा पाए है।
मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कहा कि उत्तराखंड का पहला क्लिनिक देहरादून में खुला है। उन्होंने कहा हमारा संकल्प है की हम घर घर तेज़ी से पांव पसार रह हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर जैसे समस्याओं का पूर्णतः आयुर्वेद के द्वारा उपचार करके भारत को रोगमुक्त बना के एक स्वस्थ भारत का निर्माण करे और सरकार के सपने को साकार करे।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद संजय नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top