उत्तराखंड

दु:खद : यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हल्द्वानी/ इंफो उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां रावत नगर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक ट्रांसकैथेटर वाल्व इंटरवेंशन सुविधा

मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम जोरदार गरज के साथ हुई बरसात के बीच बिंदुखत्ता के रावतनगर तृतीय गांव निवासी शंकर दत्त पंत की पत्नी डॉली पंत गौशाला में पशुओं को चारा डाल रही थी, इसी दौरान जोरदार धमाके के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मूर्छित हो गयी, वहीं आनन-फानन में आस-पड़ोस के लोगों ने एसटीएच हल्द्वानी ले गये, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया और तुलनात्मक दबाव बन रहे मानसिक अवसाद का मुख्य कारण : विमल रतूड़ी

वहीं बताया जा रहा है कि डॉली की 12 वर्षीय बेटी सीमा और 10 वर्षीय बेटा रोहित का रो रो कर बुरा हाल है। लालकुआं तहसीलदार सचिन कुमार का कहना है कि राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिला की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top