उत्तराखंड

उत्तराखंड: भालू के हमले में महिला घायल, हायर सेंटर रेफर

भालू के हमले में महिला घायल, हायर सेंटर रेफर

गैरसैंण के रामड़ा तला गांव में घास काट रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।

ग्रामीणों के अनुसार, 32 वर्षीय गंगा देवी, पत्नी दीपक सिंह, गांव से 200 मीटर की दूरी पर घास काट रही थीं, तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर वन पंचायत सरपंच महावीर बिष्ट, निवर्तमान प्रधान रेवती बिष्ट और अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और गंगा देवी को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गैरसैंण पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अर्जुन रावत ने बताया कि पीड़िता के जख्मों से लगातार खून बहने और हालत की गंभीरता को देखते हुए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।

ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को क्षेत्र से बाहर करने और पीड़िता को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने आश्वासन दिया कि विभागीय प्रावधानों के तहत मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top