हिल न्यूज़

बड़ी खबर : यहां फर्नीचर मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग (Fire)। एक दर्जन से ज्यादा दुकानें जलकर हुई राख। देखें Video

रिपोर्ट: भगवान सिंह पौड़ी 

चंडीगढ़ सेक्टर 54 से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज बुधवार दोपहर एक फर्नीचर मार्केट में आग लग गई। जिसके बाद वहां दहशत का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज बुधवार दोपहर एक फर्नीचर मार्केट की दुकान में आग लग गई, जिसके बाद वहां अफरा तफरी का मौहल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

देखें वीडियो :-

वहीं आग इतनी तेजी से फैली की आसपास की एक दर्जन से ज्यादा दुकान उसकी चपेट में आ गई। जिसमें दुकान में रखे लाखों रुपए का फर्नीचर जलकर राख हो गया। वहीं गनीमत रही की कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। आग लगने का अभी तक कोई कारण सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें 👉  कल्जीखाल में किसान दिवस आयोजित

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने के कारण मोहाली को जाने वाली फर्नीचर मार्केट वाली सड़क पर आवाजाही बंद कर दी गई है। मार्केट में ज्यादातर टीन की शेड वाली अस्थायी दुकानें हैं जहां पर आग लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न दें उपभोक्ता : जिला पूर्ति अधिकारी

गौरतलब है कि इससे पहले भी फर्नीचर मार्केट में कई बार आगजनी हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब एक दर्जन दुकानें जल गई हैं। वहीं कुछ दुकानदारों ने अपना फर्नीचर बचाने के लिए उसे बाहर सड़क किनारे पर रख दिया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top