उत्तराखंड

अभिनव थापर बने उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष

  • अभिनव थापर बने उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में अभिनव थापर के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान की है।

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता व अधिवक्ता अभिनव थापर के विगत 20 वर्षों से अधिक के संगठनात्मक अनुभव तथा एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल, उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा एवं कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से अभिनव थापर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की कमान दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उत्तराखंड के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद पर अभिनव थापर को नियुक्त किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष (Co-Chairpersons) के रूप में भारत शर्मा एवं हर्षित सिंह बिष्ट तथा समन्वयक (Coordinators) के रूप में मधुसूदन सुंदरीयाळ, रोहित भट्ट, दिनेश चंद्र टम्टा एवं सुश्री जसवीर कौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित

कांग्रेस नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अभिनव थापर के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारी उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग को और अधिक मजबूत करते हुए संगठन की विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के साथ ही जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने किया 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन

इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने अभिनव थापर सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम पूरी निष्ठा, ऊर्जा एवं समर्पण के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top