उत्तराखंड

चुनाव से पहले महिलाओं की याद आई धामी सरकार को : गोदियाल

Advertisements
  • चुनाव से पहले महिलाओं की याद आई धामी सरकार को : गोदियाल
  • पांच साल तक महिलाओं की सुध नहीं ली, अब आर्थिक मदद के नाम पर लुभाने का प्रयास

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धामी सरकार की बैणी-भुली योजना को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल तक महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, लेकिन चुनाव नजदीक आते ही सरकार को मातृशक्ति की याद आ गई है। आखिरी दो महीनों में आर्थिक सहायता की घोषणा महिलाओं को लुभाने की कोशिश है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 की चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस

गोदियाल ने कहा कि सरकार पांच लाख महिलाओं को योजना का लाभ देने का दावा कर रही है, जबकि प्रदेश में महिलाओं की संख्या इससे कहीं अधिक है। सवाल है कि बाकी महिलाओं को योजना से बाहर क्यों रखा गया है। उन्होंने पहली किस्त चुनाव से पहले और दूसरी चुनाव के बाद देने की घोषणा को भी सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करने वाला बताया।

यह भी पढ़ें 👉  महायोजना और स्मार्ट सिटी परियोजना में नियोजन की बड़ी खामियां : जन विज्ञान आंदोलन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगारी, पलायन, भर्ती घोटाले, बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार विफल रही है। जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों से ग्रामीण महिलाएं भी असुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रभावित बच्चों के संग CIMS में मना इगास पर्व

गोदियाल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल खातों में धनराशि डालने से नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने से होगा। उत्तराखंड की मातृशक्ति चुनावी घोषणाओं और सरकार के पांच साल के कामकाज का अंतर समझती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top