उत्तराखंड

बैणी-भुली योजना से पांच लाख महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल

Advertisements
  • बैणी-भुली योजना से पांच लाख महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल
  • दिसंबर में आएगी पहली किस्त, दो चरणों में खातों में पहुंचेगी प्रोत्साहन राशि
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : भरत चौधरी

देहरादून। प्रदेश की पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई बैणी-भुली योजना के तहत दिसंबर में पहली किस्त जारी की जाएगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सुधेश चौहान को मिलेगा राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार

मंत्री ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वरोजगार गतिविधियों के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कृषि, पशुपालन, स्थानीय उत्पादों के निर्माण और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। सरकार का प्रयास है कि उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ आजीविका के बेहतर अवसर भी उपलब्ध कराए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में जनता पाइल्स क्लिनिक शुरू, 30 नवंबर तक निशुल्क जांच

उन्होंने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग की ओर से स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने, महिलाओं को लखपति दीदी बनाने तथा स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और विपणन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बैणी-भुली योजना से इन प्रयासों को और गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव से पहले महिलाओं की याद आई धामी सरकार को : गोदियाल

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। योजना से महिलाओं को आर्थिक मदद मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर भी विकसित होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top