
- देहरादून में जनता पाइल्स क्लिनिक शुरू, 30 नवंबर तक निशुल्क जांच
- आईटी पार्क के पास साईं टावर में मिलेगी पाइल्स, फिशर और फिस्टुला के उपचार की सुविधा
देहरादून। राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत सहस्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क के पास जनता पाइल्स क्लिनिक शुरू हो गया है। साईं टावर में एचडीएफसी बैंक के नजदीक खुले इस क्लिनिक में पाइल्स (बवासीर), फिशर और फिस्टुला से पीड़ित मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी। क्लिनिक प्रबंधन की ओर से 30 नवंबर तक मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है।
क्लिनिक में आधुनिक चिकित्सा तकनीक के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए दूसरे शहरों में न जाना पड़े।
संस्थान से जुड़े अस्पतालों का नेटवर्क उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित है। संस्थान प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। क्लिनिक से जुड़े डॉ. अभिनव पांडे को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ ही हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्रियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार, मरीजों को एक ही स्थान पर आधुनिक तकनीक से उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।