उत्तराखंड

सुधेश चौहान को मिलेगा राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार

Advertisements
  • सुधेश चौहान को मिलेगा राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार
  • एआई तकनीशियन श्रेणी में हुआ चयन, 26 नवंबर को पटना में केंद्रीय मंत्री करेंगे सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड के पैरावेट कार्यकर्ता और पैरावेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सुधेश चौहान को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। उनका चयन पूर्वोत्तर एवं हिमालयी राज्यों की विशेष श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान (एआई) तकनीशियन के रूप में हुआ है। इस उपलब्धि से प्रदेश के पशुपालन क्षेत्र में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  बैणी-भुली योजना से पांच लाख महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल

भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार, मुरादपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें सुधेश चौहान को केंद्रीय मंत्री सम्मानित करेंगे।

सुधेश चौहान का चयन पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, कृत्रिम गर्भाधान के क्षेत्र में तकनीकी दक्षता और पशुपालकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया गया है। उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में तकनीकी नवाचार और जनसेवा के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव से पहले महिलाओं की याद आई धामी सरकार को : गोदियाल

पैरावेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान केवल सुधेश चौहान का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उत्तराखंड के सभी पैरावेट कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और तमाम चुनौतियों के बावजूद पैरावेट कार्यकर्ता पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यह सम्मान प्रदेश के अन्य कार्यकर्ताओं को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रभावित बच्चों के संग CIMS में मना इगास पर्व

एसोसिएशन की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी सहित सभी सदस्यों ने सुधेश चौहान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top