उत्तराखंड

महायोजना और स्मार्ट सिटी परियोजना में नियोजन की बड़ी खामियां : जन विज्ञान आंदोलन

Advertisements
  • महायोजना और स्मार्ट सिटी परियोजना में नियोजन की बड़ी खामियां: जन विज्ञान आंदोलन
  • 2018 में महायोजना रद्द होने के बाद भी जारी रहा अव्यवस्थित विकास, ड्रेनेज और सीवेज व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

देहरादून। जन विज्ञान आंदोलन (पीएसएम) ने देहरादून की महायोजना 2005-2025 और स्मार्ट सिटी परियोजना के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन ने कहा कि शहर के नियोजन में दूरदर्शिता, पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी सुविधाओं को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। इसका खामियाजा आज शहर की जनता को पेयजल संकट, सीवेज समस्या, जलभराव और यातायात अव्यवस्था के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव से पहले महिलाओं की याद आई धामी सरकार को : गोदियाल

संगठन के अनुसार, एमडीडीए की ओर से तैयार महायोजना को वर्ष 2008 में मंजूरी दी गई थी। इसमें देहरादून के साथ आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को शामिल किया गया था। वर्ष 2013 में व्यापक स्थिति रिपोर्ट और वस्तुनिष्ठ विश्लेषण के बिना इसमें संशोधन किया गया। वहीं, जोनल प्लान भी पांच साल की देरी से तैयार हुए। इस दौरान कई क्षेत्रों में अनियोजित निर्माण हो चुका था।

पीएसएम ने आरोप लगाया कि पर्यावरणीय संवेदनशीलता और वर्ष 1989 की केंद्र सरकार की अधिसूचना की अनदेखी के कारण हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 में महायोजना को रद्द कर दिया था। इसके बावजूद नियोजन संबंधी गतिविधियां जारी रहीं। संगठन का कहना है कि नई महायोजना-2041 तैयार होने में देरी के कारण शहर का विकास स्पष्ट और प्रभावी नियोजन के अभाव में हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में जनता पाइल्स क्लिनिक शुरू, 30 नवंबर तक निशुल्क जांच

प्रेस वार्ता में स्मार्ट सिटी परियोजना पर भी सवाल उठाए गए। संगठन के मुताबिक, वर्ष 2017 में चयनित इस परियोजना के लिए 1537 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। इसका उद्देश्य बेहतर यातायात, जल निकासी, सीवेज प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं का विकास करना था, लेकिन आज भी कई प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था बदहाल है। बारिश में जलभराव की समस्या बनी हुई है और स्मार्ट ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने के दावे भी धरातल पर नजर नहीं आते।

यह भी पढ़ें 👉  बैणी-भुली योजना से पांच लाख महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल

संगठन ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि 20-20 एमएलडी क्षमता के दो एसटीपी होने के बावजूद उपचारित पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी रिवर्स ऑस्मोसिस और अल्ट्रावायलेट ट्रीटमेंट की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण करीब 40 प्रतिशत सीवेज बिना समुचित उपचार के नदियों और नालों में जा रहा है।

पीएसएम ने कहा कि शहर के विकास के लिए केवल निर्माण कार्य पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए पर्यावरणीय संतुलन, वैज्ञानिक आंकड़ों, जनभागीदारी और मजबूत आधारभूत सुविधाओं पर आधारित दीर्घकालिक नियोजन जरूरी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top