उत्तराखंड

रक्षाबंधन स्नेह, सुरक्षा और पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक : रेखा आर्या

Advertisements
  • भारतीय संस्कारों का प्रतीक है रक्षाबंधन : रेखा आर्या

देहरादून। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने परिवार के साथ पर्व मनाने की तस्वीर और भावनाएं सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी वैष्णवी ने अपने भाइयों आदित्य और कृष्णा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, यशस्वी और मंगलमय जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में डॉक्टरों को गर्भनिरोधक इम्प्लांट का प्रशिक्षण

रेखा आर्या ने कहा कि रक्षाबंधन केवल रेशम के धागे का त्योहार नहीं, बल्कि स्नेह, सुरक्षा, विश्वास और पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के रिश्ते में एक-दूसरे के प्रति सम्मान, विश्वास और सहयोग की भावना इस पर्व को विशेष बनाती है।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि एक मां के रूप में बच्चों के बीच का निश्छल प्रेम और एक-दूसरे की ढाल बनने का भाव देखकर वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मूल्य और संस्कार समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र व कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी

रेखा आर्या ने ईश्वर से प्रार्थना की कि बेटियों के मान-सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली का यह पावन बंधन प्रदेश और देश के हर घर-आंगन में अटूट बना रहे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top