उत्तराखंड

Laksar News :- लक्सर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 शातिर चोर दबोचे, 14 बाइक बरामद

Laksar News :- 

उत्तराखंड में बढ़ते क्राइम पर लगाम लगाने और रोकथाम के लिए हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर लक्सर पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई और खुलासे करते हुए नजर आती रहती है। हालांकि लक्सर पुलिस में यही खूबी नहीं है, बल्कि उनके रूतबे और जज्बात के आगे अपराधी भी थर-थर कांपने लगते हैं।

आपको बता दें कि लक्सर कोतवाली और सीओ के निर्देश पर पुलिस टीम ने आज बड़ा खुलासा करते हुए बाइक चोरी गैंग के 3 शातिर सदस्यों को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की। इस बड़ी सफलता को हासिल करने पर एसएसपी अजय सिंह ने लक्सर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई और शाबाशी दी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज।

लक्सर कोतवाली के निर्देश पर विभिन्न CCTV फुटेज एवं अन्य सबूत जुटा रही टीम को आज बाकरपुर तिराहे के पास चैकिंग अभियान के दौरान 3 अभियुक्त सुमित कुमार, व मुकुल और परमजीत को चोरी की 3 बाइक के साथ दबोचा गया, जिसके बाद लक्सर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा का अंतर्कलह अब सड़क पर : गरिमा दसोनी

लक्सर पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्यों की निशांदेही पर चोरी की अन्य 11 मोटर साइकिल भी बरामद की गई, जिनमें से कोतवाली लक्सर में 3 व थाना सिडकुल में 4 अभियोग पंजीकृत है। अन्य बाइक के संबंध में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त :-

लक्सर पुलिस द्वारा सुमित कुमार पुत्र बिजेन्द्र कुमार निवासी सेठपुर लक्सर और मुकुल पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी व परमजीत पुत्र गुरूमुख निवासी ग्राम झबिरन नसीरपुर कंला थाना पथरी जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज।

इस दौरान लक्सर पुलिस ने तीन अभियुक्तों से 14 बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर की बरामद की गई है।

इस दौरान पुलिस टीम में अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक, SI अरविंद रतूडी- चौकी प्रभारी भिक्कमपुर, हे0कानि0 बलविन्द्र, कानि0 गंगा सिंह, कानि0 ध्वजवीर सिंह, कानि0 वीरेन्द्र सिंह, कानि0 हरदयाल आदि शामिल थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top