उत्तराखंड

बड़ी खबर : चिकित्सक संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी सख्त चेतावनी, कहा अगर धमकी के मामले में जल्द खुलासा नहीं हुआ तो संघ अपनी लड़ाई लड़ने को होगा मजबूर

चिकित्सक संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी चेतावनी चिकित्सक को मिली धमकी के मामले में जल्दी नहीं हुआ खुलासा तो चिकित्सक संघ अपनी लड़ाई लड़ने को होगा मजबूर।*

जोनी चौधरी लक्सर प्रभारी।
9548216591

आपको बता दें पिछले 6 दिन पहले लक्सर के एक चिकित्सक को गोल्डी बरार के नाम से धमकी मिली थी, जिसमें लाखों रुपए मांगने की बात सामने आई थी। धमकी देने वाले शख्स ने चिकित्सक त्रिलोक सिंह चीमा से लाखों रुपए मांगते हुए कहा था कि अगर चिकित्सक ने उसे पैसे नहीं दिए तो उसे व उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी

चिकित्सक ने मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी और पुलिस प्रशासन की ओर से चिकित्सक को सिक्योरिटी उपलब्ध करा दी गई, लेकिन इसके बाद भी डॉ त्रिलोक सिंह चीमा को लगातार धमकी भरे फोन आते रहे।

हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है, आज चिकित्सक संघ ने गोवर्धनपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है अगर एक-दो दिन के भीतर पूरे मामले का खुलासा नहीं किया गया तो चिकित्सक संघ को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसके गंभीर परिणाम होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

चिकित्सक संघ ने साफ शब्दों में कहा कि अगर 2 दिन में पूरे मामले का खुलासा नहीं किया गया तो चिकित्सक संघ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर आगामी रणनीति तैयार कर अपनी लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में उतर जाएगा।

इस मामले में डॉक्टर चीमा का कहना है कि उन्हें लगता है कि पुलिस बहुत नजदीक है और हो सकता है कि एक-दो दिन में ही पुलिस मामले का खुलासा कर देगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

डॉक्टर चीमा ने बताया कि हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने उन्हें इसके लिए आश्वासन दिया है, और पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। पूरे मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि चिकित्सक की पूरी जानकारी धमकी देने वाले शख्स को आखिर कौन मुहैया करा रहा है।

चिकित्सक त्रिलोक सिंह चीमा को लगता है कि उनके बीच का ही कोई ऐसा आदमी है जो उनके साथ यह घिनौना खेल खेल रहा है ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top