उत्तराखंड

अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई रहेगी जारी : नेहा बोरा

Advertisements
  • अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई रहेगी जारी : नेहा बोरा
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब में आइसा का सातवां राज्य सम्मेलन, चार साल से न्याय के लिए भटक रहे परिजनों ने बयां किया दर्द
  • अंकिता के माता-पिता ने उठाई पुलकित आर्य का नार्को टेस्ट कराने और कॉल डिटेल की जांच की मांग

देहरादून। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने मंगलवार को देहरादून में आयोजित संगठन के सातवें उत्तराखंड राज्य सम्मेलन में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित सम्मेलन में अंकिता के माता-पिता भी शामिल हुए। नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि लंबे समय से न्याय की मांग के बावजूद अंकिता के परिवार को इंसाफ नहीं मिल पाया है। उन्होंने मामले की एसआईटी जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी।

नेहा बोरा ने कहा कि उत्तराखंड में महिला सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सौहार्द जैसे मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने दलितों और मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा, अंकिता भंडारी हत्याकांड और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई गांवों में भू-धंसाव और प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोग पुश्तैनी घर छोड़ने को मजबूर हैं। बादल फटने और बारिश से गांव प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन पर्यावरण और ग्रामीणों की सुरक्षा से जुड़े सवालों पर सरकार जवाब नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ-2027 की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

पुलकित आर्य का नार्को टेस्ट कराने की मांग

सम्मेलन में अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सरकार और सीबीआई से पुलकित आर्य, उसके पिता और मामले से जुड़े अन्य दो लोगों की कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की। साथ ही पुलकित आर्य का नार्को टेस्ट कराने और 19 से 22 सितंबर के बीच की कॉल डिटेल की जांच कराने की मांग उठाई।

वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि जब उन्हें दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने की जानकारी मिली तो वे राष्ट्रपति से गुहार लगाने दिल्ली गए थे, लेकिन वहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चैट वायरल कर उनकी बेटी की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

चार साल से न्याय के लिए भटक रहा परिवार

अंकिता की मां ने कहा कि उनकी बेटी ने अपने स्वाभिमान के लिए संघर्ष किया, लेकिन अब उसे बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह पिछले चार साल से न्याय की मांग कर रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें संतोषजनक न्याय नहीं मिला। उन्होंने जनता से इस लड़ाई में साथ देने की अपील करते हुए कहा कि जनता ही सरकार बनाती है और जरूरत पड़ने पर उसे सत्ता से बाहर भी कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सीआईएमएस कॉलेज पहुंचे असम राइफल्स के महानिदेशक, विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

सरकार में दुष्कर्म के आरोपियों को मिलता है संरक्षण : नेहा

नेहा बोरा ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के आरोपियों को संरक्षण और पदों पर तरक्की दी जाती है। अंकिता हत्याकांड को लेकर उन्होंने सरकार और भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जहां भी अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ी जाएगी, वहां AISA साथ खड़ा रहेगा।

उन्होंने कहा कि देशभर में दलितों और मुस्लिमों के खिलाफ नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी हिंसा और हत्याओं को सामान्य बनाने की कोशिश हो रही है। संगठन जमीनों पर कब्जे और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली परियोजनाओं के खिलाफ चल रहे आंदोलनों का समर्थन करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को मिले दो आरोग्य रथ, CM ने दिखाई हरी झंडी

एसआईआर प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

नेहा बोरा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उत्तराखंड में लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के माध्यम से मतदाताओं की जानकारी के बिना नाम हटाने और मतदाता विवरण में बदलाव की आशंका है। इससे आम लोगों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार बेहद महत्वपूर्ण है और इसे प्रभावित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कॉर्पोरेट कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए पर्यावरण को दांव पर लगाया जा रहा है, जिससे पर्वतीय गांवों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो रहा है।

सम्मेलन में छात्र राजनीति, युवाओं के मुद्दों और शिक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘लड़ो पढ़ाई करने को, बढ़ो समाज बदलने को’ और ‘बजट का दसवां हिस्सा हो, शिक्षा पर जो खर्चा हो’ जैसे नारे लगाए। नेहा बोरा ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने से लेकर शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक अधिकारों से जुड़े हर संघर्ष में AISA जनता के साथ खड़ा रहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top