उत्तराखंड

यमुना के टापू में फंसे 5 लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया

विकासनगर। कटापत्थर क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी के बीच बने टापू पर फंसे पांच लोगों को दून पुलिस ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी लोग यमुना नदी के किनारे घूमने और फोटोग्राफी करने पहुंचे थे, इसी दौरान पानी का बहाव तेज हो जाने से वे टापू में फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी सोशल मीडिया पेज पर कार्रवाई की मांग, एक सप्ताह में मुकदमा दर्ज न होने पर कांग्रेस देगी धरना

रविवार को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकासनगर को सूचना मिली कि कटापत्थर क्षेत्र में यमुना नदी के टापू पर कुछ लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी डाकपत्थर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता : डॉ आ राजेश कुमार

मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए नदी के बीच टापू में फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

रेस्क्यू किए गए लोगों में साक्षी (23), मानसी (23), अदिति (15), देवांश (15) और नीलम (33) शामिल हैं, जो सभी विकासनगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आम जनता को परेशान करने वालों पर कार्रवाई से धामी सरकार क्यों कतरा रही है?

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों के आसपास घूमते समय सावधानी बरतें और जलस्तर बढ़ने की आशंका वाले क्षेत्रों में उतरने से बचें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top