उत्तराखंड

50 बेड का अस्पताल बनेगा चौखुटिया, सीएम ने आंदोलनकारियों को दिया आश्वासन

  • चौखुटिया अस्पताल बनेगा 50 बेड का, सीएम ने आंदोलनकारियों को दिया आश्वासन

देहरादून। चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बताया कि चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता 30 से बढ़ाकर 50 बेड की जा रही है। इसके साथ ही अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना 'सेवा पखवाड़ा'

सीएम ने कहा कि सरकार प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के उन्नयन और उप जिला चिकित्सालय निर्माण का कार्य उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन परिषद को सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह स्वयं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कर प्रगति की मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही, एम्स ऋषिकेश में उत्तराखंड वासियों के लिए विशेष काउंटर स्थापित करने की पहल भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. रावत

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आंदोलनकारी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top