उत्तराखंड

दुःखद : घर के आंगन से 14 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया चीता, इलाज के दौरान मौत

सितारगंज के बिचवा भूड़ गांव में घर के आंगन से 14 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया चीता, इलाज के दौरान मौत

सितारगंज। नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के बिचवा भूड़ गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 14 वर्षीय बच्चा घर के आंगन में खेलते समय चीते का शिकार बन गया। जानकारी के अनुसार, घर के पास घात लगाए बैठे चीते ने अचानक बच्चे पर हमला किया और उसे उठाकर गन्ने के खेत की ओर ले गया। इस भयावह घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

घटना के वक्त बच्चे की चीख सुनकर उसके पिता तुरंत दौड़ पड़े और शोर मचाने लगे। पिता की आवाज सुनकर चीता बच्चे को खेत के किनारे छोड़कर भाग गया। घायल अवस्था में बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सितारगंज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा भी घटनास्थल पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इलाके में गश्त बढ़ाने और चीते को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

इस दुखद घटना ने ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है, और क्षेत्र के लोग अब अपने बच्चों को घर के बाहर अकेले भेजने से कतरा रहे हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top