उत्तराखंड

महंगाई, भ्रष्टाचार और महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका पुतला

Advertisements
  • महंगाई, भ्रष्टाचार और महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका

देहरादून। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डिस्पेंसरी रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म, उत्पीड़न और अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रदेश की बहन-बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, लेकिन सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल बयानबाजी तक सीमित है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 19 को मिली नौकरी, 221 शॉर्टलिस्ट

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार और महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार के संयुक्त नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में नेताओं ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी और जनता की आवाज सड़क से सदन तक उठाती रहेगी।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने बेहतर शासन और सुरक्षा की उम्मीद में भाजपा को सत्ता सौंपी थी, लेकिन आज महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध विशेष रूप से चिंताजनक हैं। सरकार को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में जनता पाइल्स क्लिनिक शुरू, 30 नवंबर तक निशुल्क जांच

वहीं, महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ने महंगाई और व्यापारियों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से व्यापारी और आम जनता दोनों परेशान हैं। यूपीआई के माध्यम से दो हजार रुपये से अधिक के लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और कारोबार प्रभावित होगा। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी के लिए परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत ने प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। जब तक जनता को इन समस्याओं से राहत नहीं मिलती, कांग्रेस अपना संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन में महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, प्रमोद, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, पार्षद अनिल कपूर, चमन लाल, रवि फुकेला, शिवा सोनकर, महेश राम कपूर, मुन्ना बाबू, केसर अली, पप्पू सिंह, सुमन पाल, शाहिद अहमद, अजीत सिंह, रविंद्र दिवाकर, रवि सक्सेना, मुकेश गुप्ता, शंकर सोनकर, राम सिंह, जय सिंह, नौशाद अली और सचिन गोयल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top