उत्तराखंड

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट क्षेत्रों का डेटाबेस, बढ़ेगी निगरानी

Advertisements
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट क्षेत्रों का डेटाबेस, बढ़ेगी निगरानी
  • 2017 से अब तक वन्यजीवों के हमलों में 35 लोगों की मौत, हाथी और गुलदार सबसे बड़ा खतरा, संवेदनशील इलाकों में लगेंगे कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम

देहरादून। जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए अब संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर उनका हॉटस्पॉट डेटाबेस तैयार किया जाएगा। हाथी, गुलदार, बाघ, भालू और सांपों की आवाजाही वाले इलाकों की क्षेत्रवार मैपिंग कर वहां निगरानी और गश्त बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जिला स्तरीय मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण एवं प्रबंधन समिति की बैठक में डीएम ने वन विभाग को पिछले 10 वर्षों में हुई घटनाओं का क्षेत्रवार रिकॉर्ड तैयार करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही और हमलों की घटनाएं अधिक हुई हैं, उन्हें प्राथमिकता से चिह्नित किया जाए। इन क्षेत्रों में वन विभाग की पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों को लाठी, टॉर्च और लाउड हेलर जैसे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां को दी श्रद्धांजलि

पेट्रोलिंग और क्यूआरटी टीमें होंगी मजबूत

डीएम ने वन विभाग की पेट्रोलिंग और क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) की संख्या और क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मैनपावर भी उपलब्ध कराई जाएगी। संवेदनशील इलाकों में कैमरा ट्रैप, निगरानी कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम के इस्तेमाल पर जोर दिया गया। वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि की घटनाओं की सूचना तत्काल संबंधित विभागों तक पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1926 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया।

जंगल से सटे गांवों में कटेंगी झाड़ियां

जंगल से सटे गांवों के आसपास झाड़ियों की कटाई कराई जाएगी, ताकि वन्यजीवों के छिपने की संभावनाएं कम हों और उनकी मौजूदगी का समय रहते पता चल सके। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को गन्ने और धान के बजाय वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया। कृषि एवं उद्यान विभाग को इस दिशा में किसानों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई, भ्रष्टाचार और महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका पुतला

इसके अलावा उरेडा और विद्युत विभाग को संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त सोलर लाइट लगाने तथा नगर निगम और नगर पालिकाओं को कूड़े का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों के आने के पीछे कूड़ा और अन्य आकर्षण वाले कारकों पर भी नियंत्रण जरूरी है। बैठक में स्कूली बच्चों और किसानों के लिए अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गल्जवाड़ी में 90 लाख के सामुदायिक भवन का काम ठप

हाथी के हमले में 10 और गुलदार से 11 मौतें

बैठक में वन विभाग के एसीएफ अभिषेक मैठाणी ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में 35 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें हाथी के हमले से 10, गुलदार के हमले से 11, सांप के काटने से 13 और भालू के हमले से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, उप प्रभागीय वनाधिकारी अभिषेक मैठाणी और आरती मैठाणी, अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल विवेक राजपूत, खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान माजरी ग्रांट निशा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top