उत्तराखंड

पीआरडी जवानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस

Advertisements
  • पीआरडी जवानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस
  • प्रीतम सिंह ने किया 365 दिन रोजगार की मांग का समर्थन

देहरादून। पीआरडी जवानों को सालभर रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। कांग्रेस विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह ने पीआरडी निदेशालय पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों की 365 दिन रोजगार सहित अन्य मांगों को जायज बताते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उक्रांद डेमोक्रेटिक ने जारी की 10 प्रत्याशियों की सूची

प्रीतम सिंह ने कहा कि पीआरडी जवान प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न सरकारी कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित रोजगार और सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जवान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। उनके मंत्री कार्यकाल में पीआरडी जवानों के प्रशिक्षण और हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए थे। कांग्रेस हमेशा जवानों के हितों के प्रति संवेदनशील रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट में आएगा गेस्ट फैकल्टी का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव : डॉ रावत

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि वर्षों से सेवाएं दे रहे पीआरडी जवानों को आज भी रोजगार की अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को उनकी 365 दिन रोजगार सहित अन्य मांगों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि जवानों की मांगें उनके सम्मान, रोजगार और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ी हैं। सरकार को उनकी अनदेखी करने के बजाय उनसे संवाद कर समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  गल्जवाड़ी में 90 लाख के सामुदायिक भवन का काम ठप

वहीं, बार काउंसिल सदस्य संग्राम पुंडीर ने जवानों को कानूनी सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यदि मांगों को लेकर न्यायालय में पैरवी की आवश्यकता पड़ती है तो वह व्यक्तिगत रूप से उनका केस लड़ने के लिए तैयार हैं। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जवानों को उनके संघर्ष में साथ देने का आश्वासन दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top