उत्तराखंड

हरीश रावत ने प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक

Advertisements
  • हरीश रावत ने प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक
  • दोपहर भोज में साहित्य, राजनीति और सामाजिक सरोकारों पर हुआ संवाद

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने रविवार को देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों और गणमान्य नागरिकों के लिए दोपहर भोज का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ अतिथियों को भेंट की। आयोजन में करीब 60 से 70 लोग शामिल हुए। इनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा चिकित्सक, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार, साहित्यकार, सामाजिक चिंतक और वामपंथी दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

भोज से पहले हरीश रावत ने स्वयं सभी अतिथियों के पास जाकर उन्हें सोनिया गांधी की पुस्तक भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने भी पद्मश्री बसंती बिष्ट और पूर्व मुख्य सचिव सहित अन्य गणमान्य लोगों को पुस्तक भेंट की। शैलजा ने सोनिया गांधी के साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व में आत्मीयता और ममत्व का भाव है। उनके साथ बिताए पल हमेशा अविस्मरणीय रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पीआरडी जवानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शैलजा के विचारों का समर्थन किया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत भी किया। भोजन के बाद पुस्तक की विषयवस्तु और उसके भावनात्मक पक्ष पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने पुस्तक को लेकर अपने विचार और प्रतिक्रियाएं साझा कीं।

अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय बाद विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय परिचितों और मित्रों से एक साथ मिलने तथा विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिला है। सोनिया गांधी की पुस्तक उपहार में मिलने से यह मुलाकात और खास हो गई। कई अतिथियों ने पुस्तक पढ़ने की उत्सुकता भी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई, भ्रष्टाचार और महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका पुतला

कई दिग्गज रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह चप्पल, करण माहरा, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, सह प्रभारी मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, सुरेंद्र अग्रवाल, संजय शर्मा, गरिमा मेहरा दसौनी, प्रदीप जोशी, सुमित्रा भुल्लर, पूर्व मुख्य सचिव नृप सिंह नपच्याल, सेवानिवृत्त आईएएस विनोद शर्मा और चंद्र सिंह नपच्याल शामिल रहे।

इसके अलावा पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, पद्मश्री बसंती बिष्ट, कामरेड इंद्रेश मैखुरी, समर भंडारी, राजेंद्र सिंह नेगी, एसएन सचान, अनूप नौटियाल, अमर उजाला के संपादक अनूप बाजपेयी, हिन्दुस्तान के संपादक राजीव पांडेय, दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा, न्यूज 18 के ब्यूरो चीफ अनुपम त्रिवेदी, एएनआई के आशीष गोयल, पीटीआई के ध्रुव मिश्रा, ब्रिगेडियर पाहवा, डीएस खाती, अजय रौतेला, डॉ. विजय धस्माना, डॉ. विपुल कंडवाल, डॉ. महेश कुड़ियाल, डॉ. सिद्धांत खन्ना, नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, डॉ. डीपी जोशी, चंद्रशेखर बुढ़ाकोटी, अविकल थपलियाल, बृजेंद्र सिंह रावत, जगदीश कुकरेती, गजेंद्र सिंह नेगी, कर्नल प्रकाश सिंह दसौनी, अतुल पुंडीर, मनमोहन कंडवाल, टीएस बिंद्रा, डॉ. हर्ष डोभाल, डॉ. आरए खान, डॉ. सुशील सिंह, दिनेश अग्रवाल, प्रो. सतेंद्र सिंह रावत, कमल सिंह रजवार, डॉ. महेंद्र सिंह कुंवर, भूपेंद्र राणा, सतीश शर्मा, ललित जोशी, गणेश शैली, तानिया शैली, अंजली नौटियाल, संदीप साहनी, राजीव जैन, इंद्र सिंह खत्री, पंकज अग्रवाल, गुलजार अहमद, इंजीनियर सलमान, नंदलाल भारती और केदार दत्त मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रभावित बच्चों के संग CIMS में मना इगास पर्व
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top