उत्तराखंड

बड़ा खुलासा : टैंपो चलाने वाला दबा रहा था उत्तराखंड भर्तियों के एक्सीलेटर, हाकम सिंह का था खासम- खास

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वीडियो/ वीपीडियो भर्ती परीक्षा मामले में एसटीएफ टीम द्वारा संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुख्य अभियुक्त केंद्रपाल, पुत्र भीम सिंह निवासी टीचर कॉलोनी धामपुर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एसटीएफ टीम द्वारा अब तक 24 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है।

पेपर लीक मामले में केंद्रपाल की अहम भूमिका

एसटीएफ ने केंद्रपाल से पूछताछ के दौरान पता चला कि अभियुक्त वर्ष 1996 में टैंपो चलाने का काम करता था, और उसके बाद कुछ वर्षों तक रेडिमेड दुकान पर भी काम किया करता था, जिसके बाद उसने बाद में कपड़ों की सप्लाई का भी काम शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  सालाना मुआयना करने थाना बहादराबाद पहुंचे एसएसपी नवनीत सिंह

वर्ष 2011-2012 में केंद्र पाल उत्तर प्रदेश के नकल माफिया के गड़जोड़ और उत्तराखंड के सरकारी नौकरियों के सौदागरों के साथ उसका अहम कनेक्शन था। जिसमें हाकम सिंह, चंदन मनराल, जगदीश गोस्वामी, ललित से उसके गहरे संबंध थे। केंद्रपाल अपने विभिन्न संपर्क के माध्यम से पेपर लीक करता था, और लोगों से मोटी रकम कमाता था।

यह भी पढ़ें 👉  जब एक मुट्ठी नमक से हिल गया था ब्रिटिश साम्राज्य

केंद्रपाल ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित

केंद्र पाल ने करीब 12 बीघा जमीन धामपुर में अपने नाम ली है।

वहीं धामपुर में केंद्र पाल का एक आलीशान मकान भी है,

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा।

केंद्र पाल सांकरी में हाकम सिंह के साथ रिजोर्ट में पार्टनरशिप भी रहा है।

अभियुक्त के द्वारा कई अन्य संपत्तियां भी जोड़ी गई है जिन की जानकारी एसटीएफ कर रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top