हिल न्यूज़

कृषि मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) का केरल दौरा

  • कृषि मंत्री गणेश जोशी का केरल दौरा
  • केरल के त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पहुंचने पर मंत्री गणेश जोशी का बीजेपी प्रदेश मंत्री पदमा कुमार ने किया स्वागत

केरल। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आज केरल के त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी प्रदेश मंत्री पदमा कुमार ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन

गौरतलब है कि कृषि विभाग केरल द्वारा 26 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित वाईगा 2023 आयोजन में कृषि मंत्री गणेश जोशी और उत्तराखंड के कृषि विभाग के अधिकारियों का एक दल तीन दिवसीय यात्रा पर त्रिवेंद्रम में का भ्रमण करेगा। विदित हो कि कृषि विभाग केरल द्वारा आयोजित वाईगा 2023 में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी और विभागीय अधिकारी इस भ्रमण में शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा : महाराज

इस भ्रमण के दौरान मोटे अनाजों के लिए अन्य प्रदेशों के अनुभवों का अवलोकन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में चल रही जैविक कृषि की योजनाओं संभावनाओं और उत्पादों के बारे में अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का किया भव्य शुभारम्भ

इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यो के कृषि मंत्री, कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी उपस्थित रहेंगे इस अंतरराष्ट्रीय कांक्लेव में कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए महत्वपूर्ण कार्यों और निर्णयों पर चर्चा भी होगी। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी इस अंतरराष्ट्रीय कांक्लेव को 27 फ़रवरी को सम्बोधित करेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top