उत्तराखंड

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, देवप्रयाग इकाई नगर एवं कॉलेज इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन 

*अभाविप देवप्रयाग इकाई की नवीन कार्यकारिणी गठित*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवप्रयाग इकाई नगर एवं कॉलेज इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

देवप्रयाग। 29 अगस्त को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में, विभाग संगठन मंत्री दीपक रावत ने परिषद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को सशक्त बनाने और छात्र हितों के लिए सक्रिय रहने की अपील की। बैठक में विद्यार्थी परिषद के विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  तोहफा : रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में फ़्री यात्रा

पूर्व महासंघ कोषाध्यक्ष श्री देव सुमन और उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नवीन कुमार ने परिषद के महत्व और इसके विश्वस्तरीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो हर स्कूल और कॉलेज में छात्र हितों की रक्षा के लिए कार्य करता है।

यह भी पढ़ें 👉  आह्वान: मोदी के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएँ संत समाज : शिवराज सिंह चौहान

राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अरविंद रावत ने भी परिषद की गतिविधियों और उसके कार्यों पर जानकारी दी।

बैठक के अंतिम सत्र में, चुनाव अधिकारी नीरज ध्यानी ने नगर और कॉलेज इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नगर इकाई के अंतर्गत आर्यनदीप को नगर मंत्री और कॉलेज इकाई के तहत प्रियभरत को कॉलेज अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अन्य पदों पर भी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। विभाग संगठन मंत्री दीपक रावत, चुनाव अधिकारी नीरज ध्यानी, नवीन कुमार, और अरविंद रावत ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  तोहफा : रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में फ़्री यात्रा
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top