उत्तराखंड

Good News : प्रदेश में शत-प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को मिली मंजूरी, देखें आदेश..

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

प्रदेश में 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए भारत सरकार की मंजूरी मिल गई है, जिसके लिए मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह राज्य के लिए बेहद खुशी का विषय है कि जब रामराज्य की स्थापना हो रही है उसी समय राज्य में हमारी आंगनबाड़ी बहनों को यह एक बड़ा तौहफ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के सौ प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है, जल्द ही इनका निर्माण का कार्य किया जाएगा। जल्द ही 5115 महिलाओं को सहायिकाओं के रूप में रोजगार मिलेगा और इन मिनी केंद्रों के उच्चीकृत होने से हमारी आंगनबाड़ी बहने सशक्त भी बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी बहने विभाग की ताकत हैं। आज सरकार की हर एक योजना को जन -जन तक पहुंचाने में हमारी बहनों का भी बड़ा योगदान होता है।सरकार हमारी बहनों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top