उत्तराखंड

शर्मनाक : यहां महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास! ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव, कराया मुकदमा दर्ज

  • शर्मनाक : यहां महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास! ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव! कराया मुकदमा दर्ज

जोनी चौधरी लक्सर।
9548216591

पथरी थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट में 20 मार्च को एक महिला प्रकरण का मामला सामने आया, जिसमें एक विधवा महिला निवासी बहादरपुर जट थाना पथरी ने शैलेंद्र चौधरी उर्फ सुखा पुत्र राजेंद्र निवासी बहादरपुर जट के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मारपीट व दुष्कर्म का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया!

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

दलित महिला ने बताया कि 20 मार्च को महिला अपने पशुओं के लिए चारा लेने गए थी, लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे कहा कि हमारे पशुओं के लिए भी चारा कटवा दीजिए और आप भी अपने पशुओं के लिए चारा ले जाना। लेकिन महिला को यह पता नहीं था इस व्यक्ति की मंशा क्या है।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा: देहरादून में साल भर पहले हुए हत्याकांड का पर्दाफाश, पश्चिमी यूपी का कुख्यात शार्प शूटर 'जैकी' गिरफ्तार

महिला ने उसके पशुओं के लिए चारा कटवा दिया और जब अपने पशुओं के लिए चारा लेकर चली तो उसी दौरान उस व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी।

महिला द्वारा विरोध करने पर महिला के दोनों हाथों में किसी धारदार हथियार से चोट आई है, और महिला को बुरी तरह से पीटा गया। तभी ग्रामीणों ने महिला का मेडिकल कराकर थाने में जाकर थाने का घेराव करते हुए दुष्कर्म व मारपीट में मुकदमा दर्ज कराया!

यह भी पढ़ें 👉  पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम जनरल खंडूड़ी

पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कि इस मामले में तहरीर आई है तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है!

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top