उत्तराखंड

Big Breaking : बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली हुए अस्पताल में भर्ती…

बेंगलुरु: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को शुक्रवार को कार्डियक चेकअप के लिए यहां के नारायण हेल्थ सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।बीसीसीआई अध्यक्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन के लिए शहर में हैं।

बता दें, इस साल की शुरुआत में दिल की बीमारी का इलाज कराने वाले 49 वर्षीय गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डॉक्टरों की एक टीम उनके दिल की स्थिति का आकलन कर रही है। हालांकि, नारायण हेल्थ सिटी अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन इसे नियमित जांच माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

गांगुली को पिछले साल सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में उनकी दो एंजियोप्लास्टी हुई थी। गांगुली (जिन्हें कोरोना के दोनों टीके लगाए गए हैं) को जनवरी 2022 में ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल की शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top