राजनीति

बड़ी खबर : बीजेपी ने डोईवाला हॉट सीट से दीप्ति रावत का किया टिकट फाइनल। किशोर उपाध्याय को टिहरी से टिकट

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मना कर दिया गया था उन्होंने कहा था कि मुझे आने वाले चुनाव में नहीं लड़ाया जाए। हम ऐसे ही कार्यकर्ता के रूप में जनता की सेवा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा का अंतर्कलह अब सड़क पर : गरिमा दसोनी

और बात करे डोईवाला वाला सीट की तो त्रिवेंद्र सिंह के मना करने के बाद उस सीट के लिए प्रत्याशियों के बीच घमासान मचा हुआ था। लेकिन आज डोईवाला की हॉट सीट से बीजेपी ने अपनी भारतीय जनता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीप्ति रावत का टिकट फाइनल कर दिया गया है।

दीप्ति रावत कल डोईवाला विधानसभा से अपना नामांकन करेगी उनके नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी  मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा का अंतर्कलह अब सड़क पर : गरिमा दसोनी

आपको बता दें कि डोईवाला विधानसभा से कई प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन पार्टी ने किसी के दबाव को ना मानते हुए दीप्ति रावत का आज टिकट फाइनल कर दिया है। घोषणा मात्र औपचारिकता रह गई है।

दीप्ति रावत को बता दिया गया है कि उनको कल नामांकन करना है साथ ही उन्हें सिंबल भी दे दिया गया है और वही टिहरी से किशोर उपाध्याय का टिकट फाइनल कर दिया है। उनको पार्टी द्वारा सिंबल दे दिया गया है जिसको लेकर वह आज टिहरी पहुंच गए हैं और टिहरी पहुंच कर वहां के  कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा का अंतर्कलह अब सड़क पर : गरिमा दसोनी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top