उत्तराखंड

बड़ी खबर :- युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित

जानकारी के मुताबिक जनपद की कोतवाली मंगलौर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

मृतक युवती ने भी अपने सुसाइट नोट में दो लोगों के नाम आत्महत्या करने के लिए उकसाने के संबंध में आरोप लगाए गए थे। इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत थी।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसबीटी-मॉल का होगा कायाकल्प : बंशीधर तिवारी

पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम वीरेंद्र उर्फ अभिलाष पुत्र सीताराम व मनीष पुत्र इंद्र निवासी गधारोना कोतवाली मंगलौर हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top