उत्तराखंड

सीएयू ने किया उत्तराखण्ड ब्लाइंड टीम की जर्सी का अनावरण

  • सीएयू ने किया उत्तराखण्ड ब्लाइंड टीम की जर्सी का अनावरण

देहरादून | क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखण्ड (CAU) कार्यालय में आज आयोजित कार्यक्रम में आगामी नागेश ट्रॉफी नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट (8वां संस्करण) के लिए उत्तराखण्ड टीम को शुभकामनाएँ दी गईं और टीम की नई जर्सी का विमोचन किया गया।

कोच अमनदीप आर्या ने बताया कि कप्तान दीपक रावत के नेतृत्व में टीम पिछले दस दिनों से कड़ी मेहनत कर रही है और टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। CABI द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 1 नवंबर से विभिन्न राज्यों में लीग फॉर्मेट में चल रही है, जिसमें करीब 30 टीमें छह समूहों में खेल रही हैं। उत्तराखण्ड टीम ग्रुप-A में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और उत्तर प्रदेश से मुकाबले खेलेगी। शीर्ष टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के सुशील सिंह कैन्तुरा को राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति भवन में होंगे सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के पास जून 2026 में होने वाले टी-20 ब्लाइंड विश्वकप के लिए भारतीय टीम में चयन का मौका होगा। टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले बेंगलुरु में होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मांगें न मानी गईं तो 27 को बैंक कर्मियों की हड़ताल

CAU पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। महिम वर्मा ने टीम के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रेरणादायी है। उन्होंने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  व्हाइटफ्लावर होटल एंड रिसॉर्ट्स का एक साल पूरा, मसूरी में 'बुलाख' रिसॉर्ट लॉन्च

कार्यक्रम में CAU उपाध्यक्ष अजय पांडे, पूर्व अध्यक्ष गिरीश गोयल, पूर्व महासचिव महिम वर्मा, CABI AVN के महासचिव शैलेन्द्र यादव और CAB उत्तराखण्ड के अध्यक्ष लोकेश सिंह मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top