उत्तराखंड

बड़ी खबर : पटेल नगर क्षेत्र में मानव तस्करी के जाल में फंसे दोनों अभियुक्तों की पुलिस ने खंगाली कुंडली। गिरफ्तार 

पटेल नगर क्षेत्र में मानव तस्करी में पकड़े गए दोनों अभियुक्तो की पुलिस ने खंगाली कुंडली

देहरादून।  देहरादून पुलिस के पटेल नगर थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में मानव तस्करी में शामिल दो अभियुक्तों (एक पुरुष और एक महिला) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान तीन युवतियों, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं, को तस्करों के चंगुल से रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

पकड़े गए अभियुक्तों की आपराधिक कुंडली खंगालने पर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। महिला अभियुक्त बाला पहले भी मानव तस्करी के जुर्म में जेल जा चुकी है और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं, पुरुष अभियुक्त दिग्विजय सिंह अमरोहा, उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

संगीन अपराधों में लिप्त हैं दोनों अभियुक्त

अभियुक्ता बाला वर्ष 2013 में मानव तस्करी के आरोप में सहसपुर से जेल जा चुकी है और उस पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत भी मामले दर्ज हैं। दूसरी तरफ, दिग्विजय सिंह के खिलाफ अमरोहा में लूट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट के तहत चार अभियोग दर्ज हैं।

रेस्क्यू की गईं युवतियां

यह भी पढ़ें 👉  बिना नक़्शे के बन रहे भवन को किया सील

रेस्क्यू की गई युवतियों में से एक सिलीगुड़ी, असम की है जबकि दो नाबालिग युवतियां मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। पुलिस ने इनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई से पुलिस ने एक बड़े मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है और दोनों अभियुक्तों को सख्त सजा दिलाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top