उत्तराखंड

बड़ी खबर : विंटर सीजन को देखते हुए सभी फ्लाइटों का बदला Time Table, देखिए पूरा शेड्यूल..

विंटर सीजन में बदला फ्लाइटों का शेड्यूल

रिपोर्ट, इंफो उत्तराखंड देहरादून। 

देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट पर विंटर सीजन को देखते हुए सभी उड़ानों के लिए 30 मार्च 2024 तक के लिए बदलाव कर दिया है। अब बदले हुए समयानुसार ही फ्लाइटों की आवाजाही रहेगी। विंटर सीजन में कुछ उड़ानें नई जुड़ी हैं तो कुछ में कटौती की गई है। विंटर सीजन में कुल 25 फ्लाइटों का शेड्यूल जारी किया गया है। 19 उड़ानों के साथ इंडिगो सबसे आगे है।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग एकता मंच ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट सुबह आठ बजे एयरपोर्ट पर लैंड होगी और साढे आठ बजे वापस अहमदाबाद जाएगी। फ्लाइट बुधवार को छोड़कर सप्ताह में सभी दिन आएगी। इंडिगो की दिल्ली वाली फ्लाइट सातों दिन सुबह 9:20 बजे एयरपोर्ट आएगी और 9:50 बजे वापस दिल्ली को टेकऑफ करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी ने 56 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

इंडिगो जयपुर सप्ताह में सातों दिन सुबह 10:25 बजे एयरपोर्ट आएगी। पौने ग्यारह बजे वापस जाएगी। इंडिगो मुंबई सप्ताह में सातों दिन 11:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। 11:55 बजे वापस मुंबई जाएगी। इंडिगो की हैदराबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में छह दिन 11:35 बजे जौलीग्रांट आएगी और 12:05 बजे वापस हैदराबाद जाएगी। एयर इंडिया मुंबई सातों दिन 12:50 बजे आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  महाराज ने पिथौरागढ़ को दी 2389.44 लाख की सौगात

1:30 बजे वापस रवाना होगी। इंडिगो प्रयागराज सातों दिन 1:55 बजे आएगी और दोपहर 2:25 वापस जाएगी। विस्तारा सातों दिन मुंबई से ढाई बजे देहरादून आएगी। 3:10 बजे वापस मुंबई जाएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top