उत्तराखंड

ब्रेकिंग : UKSSSC भर्ती घोटाले में CM धामी ने पूर्व सचिव संतोष बडोनी को किया निलंबित (Santosh Badoni suspended), देखें आदेश

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा परीक्षाओं में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ियों एवं अनियमित्ताएं सामने आने पर सीएम धामी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सचिव संतोष बड़ोनी को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में देर शाम सचिव (प्रभारी) विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी किया है।

सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ियों एवं अनियमित्ताएं सामने आने एवं विभिन्न जाँच एजेन्सियों के माध्यम से जाँच की कार्यवाही सामने आई हैं।

पूर्व सचिव संतोष बड़ोनी उत्तराखण्ड शासन प्रतिनियुक्ति के आधार पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं। और सचिव के पद पर कार्यरत होने के नाते बडोनी द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है।

बडोनी द्वारा अपने पदीय दायित्वों का पर्यवेक्षण उचित एवं सही प्रकार से न करने के फलस्वरूप में सीएम धामी के निर्देशों पर संयुक्त सचिव संतोष बडोनी, को उत्तराखण्ड शासन (तत्कालीन सचिव उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) को उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली-2002 के तहत तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया जाता है।

निलंबन आदेश में संतोष बडोनी को सचिवालय स्थित निदेशक सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान कार्यालय से संबंध किया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top