उत्तराखंड

ब्रेकिंग : सूअर पशुओं में “अफ्रीकन स्वाईन फीवर रोग” (African swine fever disease in pigs) की रोकथाम को लेकर डीएम ने दिये ये दिशा-निर्देश

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद देहरादून के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सूअर पशुओं में अफ्रीकन स्वाईन फीवर रोग (African swine fever disease in pigs) की पुष्टि होने के फलस्वरूप रोग की रोकथाम हेतु क्षेत्र को तीन भागों यथा इन्फेक्टेड जोन, सर्विलांस जोन, डिजीज फ्री जोन में विभाजित करने के आदेश दिए गए है।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि  इन्फेक्टेड जोन ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत रोग की पुष्टि हुई है, से एक कि०मी० की परिधि को इन्फैक्टेड जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में सूअर मांस /सुअर मास की दुकानो /सुअर आवगमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

संक्रमित क्षेत्र एवं स्थानीय डिसइन्फेक्शन, फ्यूमिगेशन तथा टिक्स की रोकथाम के उपाय करने तथा रोगी पशुओं को स्वस्थ्य पशुओं से अलग रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।  इन्फैक्टेड जोन में आने वाले सूअर पशुओं की कलिंग करतेे हुए कार्कसंज को वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल किये जाने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

सर्विलान्स जोन- इन्फेक्टेड जोन से 10 कि०मी० की परिधि में आने वाले क्षेत्र को सर्विलान्स जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में भी सूअरों का आवगमन पूर्णतया वर्जित होगा तथा प्रत्येक 15 दिनों में उक्त क्षेत्र से सूअरों के नमूने प्राप्त कर जांच हेतु सम्पर्क  ICAR-NISHAD  भोपाल प्रयोगशाला भेजे जाने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

डिजीज फ्री जोन सर्विलांस जोन से बाहर के जनपद देहरादून के समस्त क्षेत्र को डिजीज फ्री जोन घोषित किये गए हैं।  उक्त क्षेत्र में कोई भी सूअर पशु अन्य क्षेत्र में नहीं भेजा जायेगा और न ही लाया जायेगा। अर्थात सूअर पशुओं का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त प्रतिबन्ध आगामी 2 माह अथवा क्षेत्र में रोग प्रकोप की सूचना शून्य होने तक, जो बाद में हो, तक लागू रहेगें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top