उत्तराखंड

राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं की बयानबाजी के विरोध में कांग्रेस ने देहरादून में किया प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

देहरादून। भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक और हिंसक बयानबाजी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून के एश्ले हॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर उनके नेता लगातार राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक और हिंसात्मक बयान दे रहे हैं, जो एक बेहद गंभीर और निंदनीय घटना है।

भाजपा नेताओं की विवादित बयानबाजी :-

गोगी ने बताया कि हाल ही में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह और भाजपा के सहयोगी दल के नेता संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान दिए हैं। भाजपा नेताओं ने न केवल उन्हें आतंकवादी और देश का दुश्मन बताया, बल्कि संजय गायकवाड़ ने तो यहां तक कह दिया कि जो राहुल गांधी की जीभ काटेगा, उसे 11 लाख का इनाम दिया जाएगा। गोगी ने इसे भाजपा की हिंसक मानसिकता का प्रतीक बताया और कहा कि यह बयान न केवल राहुल गांधी का अपमान है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों का भी अपमान है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक कायम, स्टे वेकेशन पर कल होगी सुनवाई।

भाजपा की चुप्पी और हिंसात्मक मानसिकता :-

गोगी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व अब विपक्ष के खिलाफ हिंसात्मक बयानबाजी पर उतर आया है और भाजपा सरकार ने इन बयानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जो दर्शाता है कि भाजपा नेता अपने शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर ही इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कैडर को हिंसा के लिए उकसाने की कोशिश हो रही है और भाजपा का वर्तमान राजनीतिक मॉडल घृणा और हिंसा पर आधारित है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर पंचायती चुनाव तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

कांग्रेस का कड़ा विरोध :-

डॉ. गोगी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के संविधान और लोकतंत्र को अपने खून-पसीने से सींचा है और भाजपा की लोकतंत्र विरोधी नीतियों और हिंसात्मक बयानबाजी के खिलाफ कांग्रेस हर मोर्चे पर विरोध करती रहेगी। उन्होंने भाजपा के उन सदस्यों से भी अपील की जो लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं कि वे अपने नेतृत्व की हिंसा और घृणा फैलाने वाली नीतियों का विरोध करें।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद : हल्द्वानी में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, नहर में कार बहने से नवजात सहित चार की मौत, तीन घायल

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता :-

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा, डॉ. प्रतिमा, आलोक मेहता, पूनम कडारी, गौरव शर्मा, मोहम्मद फ़ारुख़, वीरेंद्र पवार, अभिषेक तिवारी, शकील मंसूरी, उदय सिंह, मरगब आलम, संदीप जैन, इस्तवर, अनिफ, परवेज अंसारी, अरविंद गुरुंग, सुरेंद्र मेहरा, प्रतिमा सिंह, भूपेन्द्र यादव, सहजाद अंसारी, मुस्तकीम, रविहसन इस्लाम अंसारी, अशोक कुमार, ताफिक खान, अनिकेत सिंह, आयुष सेमवाल, महेंद्र सिंह नेगी, सुनील थपलियाल, और मरगूब आलम सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा के नेताओं की अपमानजनक बयानबाजी की निंदा करते हुए, भाजपा की चुप्पी और हिंसात्मक राजनीति के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top