उत्तराखंड

श्रद्धांजलि : राजकीय सम्मान के साथ कांस्टेबल गणेश चन्द्र को दी गई अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब 

राजकीय सम्मान के साथ शोक सलामी देते हुए कांस्टेबल गणेश चन्द्र को दी गई अंतिम विदाई।

जनपद पौड़ी के थाना धूमाकोट में नियुक्त आरक्षी गणेश चन्द्र निवासी ग्राम तिलफारा, थाना एवं जनपद चमोली की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने पर दिनाँक 29.4.2023 को उक्त आरक्षी की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  समान काम- समान जॉइनिंग, फिर भी अलग-अलग भुगतान क्यों?

आज दिनांक 30/04/2023 को मृत्यु के उपरांत मृतक कांस्टेबल के घर पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह मय प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह तथा निरीक्षक कोतवाली चमोली कुलदीप रावत के साथ पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए शोक व्यक्त किया तथा पुलिस अधीक्षक चमोली महोदय की शोक संवेदना प्रेषित की।

यह भी पढ़ें 👉  साहसिक खेलों से राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहे युवा : CM धामी

गणेश चन्द्र जी के पार्थिव शरीर को बालखिला घाट पर क्षेत्राधिकारी महोदय चमोली व अन्य पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारी की उपस्थिति में अंतिम सलामी देते हुए शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  समान काम- समान जॉइनिंग, फिर भी अलग-अलग भुगतान क्यों?

जनपद पुलिस यह प्रार्थना करती है कि ईश्वर मृतक जवान के परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दे व दिवंगत आत्मा को शांति व अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top