उत्तराखंड

बड़ी खबर : मंगलपड़ाव से सिन्धी चौराहा तक पेड़ो के कटान के दौरान यातायात डायवर्ट, इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल

  • मंगलपड़ाव से सिन्धी चौराहा तक तक पेड़ो के कटान के दौरान डायवर्जन प्लान
  • दिनांक 21.07.2024 को समय 10:00 बजे से 14:00 बजे तक
  • बड़े वाहनों का डायवर्जन प्लान

बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को तीनपानी बाई तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुये काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, वहीं से अपने गन्तव्य को जायेगें।

रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहन टी०पी० नगर से डायवर्ट होकर होण्डाशोरूम तिराहा हुये तीनपानी बाई तिराहा से काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से अपने गन्तव्य को जायेगें।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा: देहरादून में साल भर पहले हुए हत्याकांड का पर्दाफाश, पश्चिमी यूपी का कुख्यात शार्प शूटर 'जैकी' गिरफ्तार

*रोडवेज एवं निजी बसों का डायवर्जन प्लान*

बरेली रोड से आने वाली समस्त रोडवेज निजी बसें तीनपानी ति० से डायवर्ट होकर गोलारोड होते हुए गोलापुल से ताज चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा परिवार ने अपने जनरल को पार्टी मुख्यालय में दी भावभीनी माहौल में अंतिम विदाई 

बरेली / रामपुर रोड़ की ओर जाने वाले समस्त रोडवेज की बसे सिटी/ सिन्धी चौराहे होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे।

*छोटे वाहनो का डायवर्जन प्लान*

बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनी को तीनपानी ति० से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन ति० काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा व अन्य छोटे वाहनों को गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफ.टी.आई तिराहा, आई०टी०आई०तिराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम जनरल खंडूड़ी

बरेली रोड़ से चलने वाले टैम्पू ई-रिक्शा मंगलपड़ाव तक आ सकते है।

नोट- मंगल पड़ाव से सिन्धी चौराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top