उत्तराखंड

डोईवाला : मुख्यमंत्री से की क्षेत्र को एमडीडीए मुक्त करने की मांग

डोईवाला : मुख्यमंत्री से की क्षेत्र को एमडीडीए मुक्त करने की मांग

डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध वसूली करने पर राज्य किसान सैनिक एकता मंच से जुड़े लोगो ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को डोईवाला उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया।

शनिवार को डोईवाला तहसील में राज्य किसान सैनिक एकता मंच से जुड़े लोगों द्वारा एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। जिसमें उन्होंने बताया की एमडीडीए द्वारा लगातार डोईवाला तथा आसपास के क्षेत्रों में नक्शे बनाने के नाम पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा क्षेत्रीय जनता को डरा-धमकाकर परेशान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 18 देशों का इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू

ज्ञापन में बताया की विभागीय कर्मचारियों की गाडियां क्षेत्र में घूमती रहती हैं और मौका मिलते ही उनको मकान तोडने की धमकी देने लगते हैं तथा नक्शे के नाम पर अवैध वसूली करते हैं।

महासचिव दरपान बोरा ने बताया की कोई भी निर्धन व्यक्ति किसी प्रकार जोड-तोडकर जमीन का छोटा सा टुकडा क्रय करता है और उस पर निर्माण कार्य करना चाहता है। छोटे से प्लाट में भवन के अगल-बगल में दो-तीन फिट जगह छोडने को कहा जाता है जो कि छोटे प्लाट में तो सम्भव ही नहीं है जबकि छोटे प्लाट मे तो नक्शा पास कराने की आवश्यकता ही नहीं होनी चाहिए परन्तु विभागीय कर्मचारियों की प्रताडना जनता को झेलनी पड़ती है तथा क्षेत्रीय जनता में भय का वातावरण बना रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी में बेखौफ अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : मीनाक्षी घिल्डियाल

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र को प्राधिकरण से मुक्त करने की मांग की। कहा की यदि इस विषय पर जनहित में धनात्मक कार्यवाही नहीं होती है तो जन-आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : बिना सर्जरी दिल के एलएए को बंद कर मरीज को दी नई जिंदगी

ज्ञापन देने वालो में पूर्व प्रधान नरेन्द्र नेगी, अरुण शर्मा, दिनेश सजवान, विक्रम भंडारी, सुरेश पुंडीर, राममूर्ति देवी, संदीप नेगी, प्रेम कुमार, जीवन चौहान, सुनील यादव, आदि शामिल थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top